फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के ध्यानार्थ : रनिंग कर्मचारियों के लिए 662 नए पद स्वीकृत

विज्ञापन
स्थायी वार्ता तंत्र बैठक में मौजूद नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनिय - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) प्रयागराज मंडल की स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की दूसरे दिन की बैठक में शुक्रवार को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों को बताया गया कि रनिंग कर्मचारियों के लिए 662 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 900 अन्य पदों की समीक्षा चल रही है।
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार और महामंत्री आरडी यादव की उपस्थिति में बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में कहा गया कि संकेत एवं दूर संचार विभाग के कर्मचारियों को पानी की बोतलें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
सहमति मिलने पर यह सुविधा दी जाएगी। रनिंग कर्मचारियों के लंबित ओवरटाइम का भुगतान जांच के बाद किया जाएगा। संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियरों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों से आठ घंटे की ही ड्यूटी ली जा रही है।
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर किसी कर्मचारी से आठ घंटे से अधिक काम लिया जाता है तो उसे क्षतिपूरक अवकाश मिलेगा। सी एंड डब्ल्यू के पांच मद और इलेक्ट्रिकल विभाग के कई मुद्दों को भी हल किया गया।
यूनियन पदाधिकारी नागेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अफसरों ने आश्वस्त किया है कि सी एंड डब्ल्यू के कर्मचारियों को हर वर्ष सेफ्टी शूज उपलब्ध कराए जाएंगे। रोलिंग हटों पर कूलर की व्यवस्था भी की जाएगी। एसी स्टाफ के लिए दिल्ली में रहने के लिए कैंपिंग कोच की व्यवस्था कर दी गई है। यह सुविधा अन्य स्थानों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्य घंटों और आवास पर निर्णय
कर्मचारी ट्रेन के कोच में भी रह सकते हैं। यदि कोई इस व्यवस्था का विरोध करता है तो शाखा मंत्री सी एंड डब्ल्यू बृजेंद्र कुमार को सूचित करें। आठ घंटे से अधिक ड्यूटी पर क्षतिपूरक अवकाश न मिलने की स्थिति में कर्मचारी शिकायत कर सकते हैं। बैठक में मनोज कुमार त्रिपाठी, सईद अहमद, नागेंद्र बहादुर सिंह, ओपीएस कुशवाहा, आशीष कुमार, बृजेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें