फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार साथियों को नौकरी मिले, एलटी ग्रेड चयनित छोड़ रहे टीजीटी इंटरव्यू

Thu, 01 Oct 2020 02:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए एलटी ग्रेड के पदों पर पहले से चयनित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए जारी टीजीटी का इंटरव्यू छोड़कर अपने बेरोजगार साथियों की मदद को आगे आए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में इन दिनों टीजीटी संस्कृत एवं कला का इंटरव्यू जारी है जिसमें बड़ी संख्या में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी टीजीटी इंटरव्यू छोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके नहीं शामिल होने से एक बेरोजगार साथी को नौकरी का मौका मिलेगा। दोनों जगह चयन हो जाने पर एक पद खाली रह जाएगा। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी रहेगी।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड संस्कृत में प्रकाश सिंह को छठीं रैंक मिली है, उनका टीजीटी संस्कृत का इंटरव्यू सात अक्तूबर को है, उन्होंने टीजीटी इंटरव्यू नहीं देने का निर्णय लिया है। कहते हैं, मैं नौकरी की समस्या से भलीभांति परिचित हूं, ऐसे में मेरे इंटरव्यू नहीं देने से किसी एक को इस पद पर चयन हो सकेगा। चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा में भी अच्छे अंक हैं, ऐसे में दोनों जगह चयन हो जाने पर एक पद खाली चला जाएगा।

एलटी ग्रेड संस्कृत के पद पर अशोक कुमार एवं उनकी पत्नी रेनू दोनों का चयन हुआ है। अशोक कुमार और पत्नी रेनू का चयन बोर्ड की टीजीटी संस्कृत परीक्षा में भी हुआ है। रेनू का साक्षात्कार 25 सितंबर को था, वह इसमें शामिल नहीं हुईं। इसी प्रकार अशोक कुमार का इंटरव्यू आठ अक्तूबर को है। उन्होंने भी इंटरव्यू नहीं देने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वह साक्षात्कार नहीं देकर बेरोजगार साथियों की मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन


बीएड बेरोजगार साथियों को नौकरी के अवसर देने को एलटी ग्रेड संस्कृत के पद पर चयनित विपिन तिवारी, एलटी ग्रेड गणित पर चयनित मुकेश पवार, एलटी ग्रेड अंग्रेजी पर चयनित अंकित कुमार, एलटी ग्रेड अंग्रेजी के लिए चयनित प्रदीप पवार, एलटी ग्रेड संस्कृत पर चयनित मोहिनी त्रिपाठी, जीआईसी प्रवक्ता एवं एलटी ग्रेड संस्कृत पर चयनित रेखा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों ने साक्षात्कार छोड़ दिया। एलटी ग्रेड मोर्चा के विक्की खान ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में सफल सार्थियों से टीजीटी का इंटरव्यू छोड़कर दूसरे बेरोजगार सार्थियों की मदद करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें