हरियाणा के हिसार में तीन से छह अगस्त तक आयोजित होने वाली सीबीएसई डब्लूएसओ प्री सुब्रोतो कप अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल और प्रयागराज मंडल स्कूल की फुटबॉल टीमों की घोषणा हो गई है। मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। वीबीपीएस मैदान पर हुए ट्रायल के बाद टीम का गठन किया गया है।
प्रयागराज मंडल स्कूल फुटबॉल टीम में रूद्र, दिव्यांश, देवांश, अथर्व, अनुराग, वीर, उत्कर्ष, अमन यादव, आदित्य साहनी, सार्थक, अनुभव, साहिल, विभु, वेदांत, कुमार अंश, अयान, अचिन्त्य और आदित्य को जगह मिली है, जबकि विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम में अंश तिवारी, वैभव शुक्ला, आदित्य उपाध्याय, आदित्य मिश्रा, रुद्रांश जयसवाल, निशांत मिश्रा, प्रखर त्रिपाठी, सिद्दार्थ श्रीवास्तव, स्वस्तिक, अमित तिवारी, सक्षम, आयुष प्रजापति, आयुष पाल, ऋषभ पाल और हिमांशु को जगह मिली है।