फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football Match : विष्णु भगवान की धमाकेदार जीत से शुरुआत, सनबीम सनसिटी को किया पराजित

Sun, 08 Jun 2025 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झारखंड के गिरीडीह मधुपुर स्थित सलूजा गोल्ड  इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सुब्रोतो कप ईस्ट जोन U-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम दिन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज की फुटबॉल टीम ने आज उद्घाटन मैच में सनबीम सनसिटी वाराणसी को 4-1 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किया।
विज्ञापन
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की फुटबॉल टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरीडीह मधुपुर स्थित सलूजा गोल्ड  इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सुब्रोतो कप ईस्ट जोन U-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम दिन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज की फुटबॉल टीम ने आज उद्घाटन मैच में सनबीम सनसिटी वाराणसी को 4-1 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किया। टीम प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया की विष्णु भगवान पुब्लिक स्कूल की ओर से प्रथम गोल सत्यम कुमार (16वे मिनट) ने आदित्य उपाध्याय के कार्नर पर गोल किया, जबकि टीम के लिए दूसरा गोल (28 मिनट) आदित्य उपाध्याय ने एकल प्रयास से किया। 

विज्ञापन


अनंत त्रिपाठी (33वें मिनट) विष्णु भगवान के लिए तीसरा गोल आदित्य के पास पर किया I प्रथम हॉफ में विजेता टीम तीन गोल से आगे थी। खेल के दूसरे हॉफ में सक्षम उरांव ने चौथा गोल किया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम में आदित्य उपाध्याय, मो. शादाब, प्रखर त्रिपाठी, आर्यन सिंह, शिवम भरद्वाज, अनंत त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, सत्यम कुमार, निशांत, अर्जुन मिश्रा, अनिकेत मौर्या, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, कार्तिकेय वर्मा, अलबाश, सक्षम, कुमार अंश हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव और निदेशक अभिषेक तिवारी ने टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें