फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोहरे से प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, हवाई सफर भी हुआ प्रभावित

Sat, 31 Jan 2026 04:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी में अचानक बदले मौसम और घने कोहरे ने शुक्रवार को ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के साथ ही हवाई सफर को भी प्रभावित किया। दिल्ली रूट की लगभग सभी वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी में अचानक बदले मौसम और घने कोहरे ने शुक्रवार को ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के साथ ही हवाई सफर को भी प्रभावित किया। दिल्ली रूट की लगभग सभी वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज और हमसफर एक्सप्रेस का भी आगमन कई दिनों के बाद सुबह दस बजे के बाद ही हो सका।

विज्ञापन


कोहरे का सबसे ज्यादा असर नई दिल्ली रूट पर दिखा। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह अपने निर्धारित समय के बजाय 10:15 बजे सूबेदारगंज पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस भी करीब पौने चार घंटे की देरी से प्रयागराज जंक्शन आई। प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की स्थिति भी खराब रही। नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत 1:39 घंटे और बनारस से आने वाली वंदे भारत करीब एक घंटे लेट रही। इसी तरह रीवा एक्सप्रेस चार घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस छह घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3.40 घंटे तक विलंबित रही।

विलंब से पहुंचीं मुंबई और बंगलूरू से आने वालीं फ्लाइट

कोहरे के कारण विमानन कंपनी इंडिगो की बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट अपने समय से करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची। इस वजह से वापसी की उड़ान भी प्रभावित हुई। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में भी विलंब से रवाना हुई। इंडिगो की मुंबई उड़ान भी यहां विलंब से पहुंची। हालांकि, अकासा एयरलाइंस की मुंबई फ्लाइट ने राहत दी और वह सही समय पर प्रयागराज पहुंची और रवाना हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे का यह असर बरकरार रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें