फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : कई दिन बाद घना कोहरा छाया, पारा भी लुढ़का, सर्द हवाओं के बीच धूप-छांव का मौसम

Sat, 31 Jan 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश की वजह से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ी है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम रही लेकिन तेज सर्द हवाओं से कोहरा हटा तो बादलों ने डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
मौसम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश की वजह से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ी है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम रही लेकिन तेज सर्द हवाओं से कोहरा हटा तो बादलों ने डेरा जमा लिया। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को राहत दी। शाम को सर्द हवाओं से लोग कांपते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


मौसम का मिजाज बुधवार से बदल रहा है। 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यह लुढ़ककर 11.6 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान मामूली अंतर के साथ 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऐसा हो रहा है। शनिवार सुबह भी कोहरा घना हो सकता है। धूप राहत का कारण बनेगी। सर्द हवाएं पांच फरवरी तक परेशान कर सकती हैं। दो से पांच फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ मौसम को नरम-गरम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें