फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की कार से 1.5 लाख नगदी भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी की कार से 1.5 लाख नगदी भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन

कोतवाली में रामभवन चौराहे के पास वारदात, पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज। कोतवाली क्षेत्र में रामभवन चौराहे के पास मंगलवार शाम किराना व्यापारी अनूप कुमार केसरवानी (50) का 1.5 लाख रुपये चोरी हो गया। वह गाड़ी में नगदी भरा बैग रखकर खरीदारी करने गए थे तभी किसी ने बैग पार कर दिया। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

कौंधियारा निवासी अनूप मंगलवार शाम खरीदारी करने शहर आए थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण चालक को उन्होंने रामभवन चौराहे के पास ही गाड़ी लेकर खड़े रहने को कहा। साथ ही खुद चौक चले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान 1.5 लाख नगदी भरा बैग गाड़ी में ही रख दिया। करीब आधे घंटे बाद ड्राइवर ने फोन कर बताया कि गाड़ी से नगदी भरा बैग गायब है, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि पहिया पंक्चर हो जाने के कारण वह इसे बदलने लगा था। इसी दौरान किसी ने बैग उड़ा दिया। हालांकि जब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया तो गाड़ी के आसपास कोई दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद ड्राइवर को लेकर पुलिस थाने पहुंची और देर रात तक उससे पूछताछ करती रही। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें