Sub inspecter answer key released
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 27 सितंबर को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर उत्तर कुंजी से मिलान कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षार्थी 22 से 25 अक्तूबर के बीच उत्तर कुंजी को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। एसएससी की ओर से कहा गया है कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए परीक्षार्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।