फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने पर पुलिसकर्मी और सफाईकर्मियों पर बरसाए फूल

विज्ञापन
flowers on police pesonnel and scavengers when corona free - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज के कोरोना मुक्त होने पर भाजपा की ओर से रविवार को पुलिस कर्मियों एवं सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा भी की गई। कहा गया कि कोरोना योद्धाओं की वजह से ही प्रयागराज को इस महामारी से निजात मिली है।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने प्रयागराज के कोरोना मुक्त होने पर रविवार सुबह गंगा पूजन कर उनका आभार जताया। कहा कि कोरोना योद्धाओं की वजह से ही प्रयागराज को इस महामारी से निजात मिली। उन्होंने कोतवाली और जीवन ज्योति चौराहे पर पुलिस कर्मियों एवं गऊघाट, मुट्टीगंज , प्रीतम नगर आदि स्थानों पर सफाई कर्मियों को स्वागत किया। इस दौरान नीलम यादव, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजन शुक्ला, मनोज मिश्र, किशोरी लाल जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कोरोना से बचने का सशक्त माध्यम दान और ध्यान
भाजपा की ओर से रविवार को भी तमाम स्थानों पर भोजन एवं राशन का वितरण किया गया। इस दौरान राजापुर में पूर्व विधायक ने राशन वितरण कार्यक्रम में कहा कि कोरोना से बचने का सशक्त माध्यम दान और ध्यान है। इससे मानसिक एवं शारीरिक सुख की प्रप्ति होती है। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल, श्यामचंद्र, पवन श्रीवास्तव, विजय पटेल, चंद्रिका पटेल, भूपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में पूर्व डिप्टी मेयर मुरारी लाल अ्ग्रवाल ने जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद रविवार को भोजन के 500 पैकेट का वितरण पुलिस के माध्यम से किया। मुरारी लाल ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से भोजन वितरण का कार्य करवा रहे हैं। लॉक डाउन पार्ट -2 के दौरान प्रशासन से अनुमति लेने के बाद यह कार्य फिर से शुरू किया गया। उधर भाजपा के निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने रविवार को मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी एक योद्धा की तरह मैदान पर डटे हुए हैं। इस अवसर पर गौरीश आहूजा, शैलेंद्र सिंह, संदीप चौहान, रीता सिंह, बरखा प्रकाश, प्रवीण भारतीय आदि मौजूद रहे।

flowers on police pesonnel and scavengers when corona free- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें