फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हॉस्टलों में मेस संचालन शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन के कारण जो छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यलाय (इविवि) के हॉस्टलों में फंसे रह गए हैं, उन्हें राहत मिलने की आस जगी है। छात्रों की समस्या को लेकर डीएम ने रविवार को फोन पर इविवि के रजिस्ट्रार एवं डीएसडब्ल्यू से वार्ता की। फिलहाल इस बात पर सहमति बनी है कि कई हॉस्टलों में मेस का संचालन शुरू करा दिया जाए जबकि बाकी हॉस्टलों में भी मेस में बने भोजन का वितरण करा दिया जाए। सोमवार को इस मसले पर रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठक होनी है, जिसमें अन्य विकल्पों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों की समस्या को लेकर ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन और इविवि प्रशासन हरकत में आया है। अब तक कई संस्थाएं हॉस्टलों में भोजन या राशन पहुंचा दिया करती थीं लेकिन यह सिलसिला नियमित नहीं था, ऐसे में छात्रों के सामने भोजन की समस्या लगातार बनी हुई है। साथ ही जो राशन या भोजन हॉस्टलों तक पहुंचाया जा रहा था, उसकी गुणवत्ता को लेकर भी आशंका बनी हुई है, क्योंकि उसकी कोई जांच तो हो नहीं रही है। लॉक डाउन में सभी रेस्टोरेंट और ढाबे भी बंद हैं, सो छात्र भोजन करने बाहर भी नहीं जा सकते। हालांकि छात्रों की इस समस्या का हल निकलता नजर आ रहा है।
डीएसडब्ल्यू प्रो.केपी सिंह के मुताबिक मुझसे और रजिस्ट्रार से फोन पर जिलाधिकारी से हुई वार्ता में छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए तमाम विकल्पों पर चर्चा हुई है। बता दें, गर्ल्स हॉस्टल में पहले से ही मेस का संचालन हो रहा है लेकिन, ब्वायज हॉस्टलों में मेस पूरी तरह से बंद है। किसी हॉस्टल में 25 तो किसी में 30 से 40 छात्र हैं। फिलहाल इस बात पर सहमति बनी है कि एक-दो हॉस्टलों में मेस का संचालन शुरू करा दिया जाए और वहां से अन्य हॉस्टलों में भी भोजन का वितरण करा दिया जाए। इससे छात्रों को समय से भोजन मिल सकेगा। हालांकि यह अंतिम निर्णय नहीं है। सोमवार को अन्य विकल्पों पर चर्चा के बाद ही कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें