फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 तक झमाझम बारिश के आसार, बढ़ेगी आफत

विज्ञापन
flood - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
चाचर नाला और यमुना बैंक रोड के गेट बंद होने पर भरेगा पानी
विज्ञापन

प्रयागराज। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान के साथ अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को दिन भर बादल बरसेंगे। वहीं अन्य दिनों में सामान्य ही नहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान मौसम तो कूल कूल रहेगा लेकिन शहरियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
बुधवार को बारिश के कारण दिन और रात का पारा एक बार फिर गोता लगा गया। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री पर आ गया। वहीं वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आर्द्रता उच्चतम स्तर 100 मापी गई। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक बादलों का नीचे की तरफ बना रहना ठीकठाक बारिश की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं। आसार हैं कि 25 तक बारिश की निरंतरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक रतन लाल के मुताबिक बक्शी बांध और मोरी गेट पर बारिश के दौरान पांच-पांच पंप चलाकर पानी निकाला गया। फिर तीन-तीन पंप चलाए गए। अधिशासी अभियंता सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ा तो चाचर नाला और यमुना बैंक रोड के गेट बंद किए जा सकते हैं। जानकार बताते हैं कि ऐसे में शहर में जलभराव हो सकता है।
विज्ञापन

फुटपाथ हुए लबालब, सड़कों पर भी जलजमाव
कुल 18 मिलीमीटर की बारिश से ही शहर की सूरत बिगड़ गई। निरंजन डॉट पुल, मेडिकल चौराहा, अल्लापुर, सोहबतियाबाग, राजरूपपुर समेत कई इलाकों में जलजमाव हुआ। वहीं शहर के फुटपाथ बरसाती पानी से लबालब रहे। कीचड़ से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें