प्रयागराज। जलस्तर में वृद्धि से रविवार की शाम गंगा त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान के दरबार में प्रवेश कर गईं। बड़े हनुमान के गर्भगृह में गंगा केप्रवेश करते ही जयकारे गूंजने लगे। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने विशेष आरती-पूजा की। इसके बाद बड़े हनुमान को विश्राम कराया गया।
मंदिर के बाहर हनुमान जी की छोटी प्रतिमा रखवा दी गई, ताकि बाढ़ के दौरान श्रद्धालु दर्शन कर सकें।
रात करीब आठ बजे बड़े हनुमान के दरबार में गंगा के प्रवेश करने के बाद प्रतिमा के ऊपर सफेद चादर बिछा दी गई। इसी के साथ मंदिर के गर्भगृह में रखी हनुमान जी की छोटी प्रतिमा को ऊपर वाले मंदिर में ले जाकर स्थापित कर दिया गया। बाढ़ रहने तक बड़े हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन का क्रम बंद रहेगा, लेकिन प्रतीकात्मक प्रतिमा के साथ ऊपर वाले हनुमान मंदिर में दर्शन जारी रहेगा। प्रयागराज में मान्यता है कि गंगा जब भी बड़े हनुमान के पांव पखारने आती है, तब उसे मंगलकारी माना जाता है।
विज्ञापन
2 of 8
lete hanuman mandir, prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
हनुमान मंदिर पर लोगों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
3 of 8
lete hanuman mandir, prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
मां गंगा का किया गया स्वागत
4 of 8
lete hanuman mandir, prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
श्रद्धालु भक्तों में दिखा गजब का उत्साह। वीडियो बनाने और फोटो खिंचवाने की लगी रही होड़।
विज्ञापन
5 of 8
lete hanuman mandir, prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
मंदिर के महंत नरेंद्र गिरी ने फूल बरसाकर मां गंगा का किया स्वागत।
विज्ञापन
6 of 8
lete hanuman mandir, prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
इस पल का साक्षी बनने के लिए मंदिर पर रही भारी भीड़।