फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर और नागपुर के लिए फिर शुरू होगी फ्लाइट

विज्ञापन
Flight will start again for Indore and Nagpur
विज्ञापन
प्रयागराज। अप्रैल 2019 में प्रयागराज से नागपुर और इंदौर की बंद हुई सीधी उड़ान एक बार फिर से शुरू होगी। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को कहा कि इन दोनों शहरों के लिए उड़ान योजना के तहत एक बार फिर से हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए कुछ निजी विमानन कंपनियों से बात चल रही है। नंदी ने प्रयागराज-पुणे फ्लाइट पर एयरफोर्स की ओर से अनुमति न दिए जाने पर इस मामले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता करने की बात कही।
विज्ञापन

दरअसल पिछले वर्ष अप्रैल माह में ही प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, पटना और लखनऊ के लिए संचालित जेट एयरवेज की फ्लाइट बंद हो गई थी। इसके बाद इंदौर और नागपुर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने भी कुछ विमानन कंपनियों से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि इंदौर से प्रयागराज के लिए विमानन कंपनी ट्रू जेट तैयार है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री नंदी ने बताया कि जेट बंद हो चुकी है इसलिए अब किसी एक नई कंपनी को मौका दिया जाएगा। उन्होंने प्रयागराज-पुणे फ्लाइट को लेकर कहा कि पुणे के लिए काफी लोग सीधी फ्लाइट चलाने की मांग कर चुके हैं। वहां वायुसेना को कुछ आपत्ति है। इसे लेकर वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता करेंगे। ताकि प्रयागराज से पुणे की सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो सके।
यात्री बोले, पहले रात भर में पहुंचते थे गोरखपुर
प्रयागराज-गोरखपुर फ्लाइट को लेकर शुक्रवार को यात्रियों में खासा उत्साह रहा। इस फ्लाइट से गोरखपुर गए भाजपा नेता विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि पहले वहां जाने में रात भर का समय लगता था लेकिन, आज एक घंटे से भी कम समय में यह सफर पूरा हो गया। इस दौरान गोरखपुर से आए कौशांबी के अंकुर ने कहा कि गोरखपुर से फ्लाइट 11.40 बजे उड़ी, लेकिन महज 45 मिनट में ही प्रयागराज पहुंच गई। इसी तरह अशोक नगर के अर्पित ने कहा कि प्रयागराज से अभी कई अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी चाहिए। गोरखपुर फ्लाइट से प्रयागराज आए मंझनपुर के खुर्शीद अहमद और निशा ने कहा कि गोरखपुर से प्रयागराज का सफर इतनी जल्दी पूरा होगा यह कभी सोचा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में खाने-पीने का समान न मिलने से थोड़ी परेशानी जरूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें