फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सवा घंटे की देरी से पहुंची भुवनेश्वर की फ्लाइट, ट्रेनें भी रहीं लेट

Mon, 05 Jan 2026 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोहरे की वजह से प्रयागराज आने वाली इंडिगो की भुवनेश्वर-प्रयागराज फ्लाइट रविवार को सवा घंटे की देरी से पहुंची। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद आने वाली अन्य विमानों का समय से ही आवागमन हुआ।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से प्रयागराज आने वाली इंडिगो की भुवनेश्वर-प्रयागराज फ्लाइट रविवार को सवा घंटे की देरी से पहुंची। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद आने वाली अन्य विमानों का समय से ही आवागमन हुआ।

विज्ञापन


इंडिगो की भुवनेश्वर फ्लाइट का यहां सुबह 11 बजे आगमन होता है लेकिन इसका आगमन 12:15 बजे हुआ। विलंब से आने की वजह से वापसी में यह विमान दोपहर 12:35 की जगह 12:55 बजे उड़ा। वहीं अकासा एयर की मुंबई फ्लाइट तय समय 3:15 बजे के बजाय दोपहर 2:50 बजे ही यहां पहुंच गई। यहां से इसकी रवानगी शाम 4:05 बजे हुई।

वहीं, दूसरी ओर ट्रेनों की बात करें तो प्रयागराज और सूबेदारगंज आने वाली तमाम ट्रेनें देरी से ही पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे की देरी से रविवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, हमसफर एक्सप्रेस करीब 3:45 मिनट लेट होकर प्रयागराज जंक्शन आई। ग्वालियर-प्रयागराज 4:15 घंटे, नाहरलागुन-हापा स्पेशल 10:20 घंटे, आगरा वंदे भारत 1:15 घंटे, शिवगंगा 2 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। 
विज्ञापन


अयोध्या जाने वालीं कई स्पेशल ट्रेन भी निरस्त

माघ मेला के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर ट्रेनों में उम्मीद के मुताबिक यात्रियों की संख्या न होने पर अयोध्या जाने वालीं कुछ स्पेशल ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इनका संचालन चार से 12 जनवरी तक होना था। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने चार से 12 जनवरी तक चलने वाली गाड़ी संख्या 04251 प्रयाग-अयोध्या कैंट, 04252 अयोध्या कैंट-प्रयाग, 04253 प्रयाग-अयोध्या कैंट एवं 04254 अयोध्या कैंट-प्रयाग को निरस्त कर दिया है। इसके पहले पूर्वोत्तर रेलवे ने भी माघ मेला को लेकर चलाई जाने वाली कुछ ट्रेनें शनिवार को ही निरस्त कर दी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें