Tampering in coaching case, extortion case also
प्रयागराज। कर्नलगंज के बंद रोड पर स्थित कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ मामले में छेड़खानी व रंगदारी मांगने का भी केस लिखाया गया है। संचालक की तहरीर पर तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
रिपोर्ट कोचिंग संचालक वरुण कुमार शुक्ला की ओर से दर्ज कराई गई है। दारागंज निवासी संचालक ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब 20 की संख्या में युवक कार्यालय में घुस आए। फिर रंगदारी मांगी और महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ की। साथ ही तोड़फोड़ व मारपीट भी की। यही नहीं फोन कर जान से मारने की भी धमकी दी। आरोप है कि हमलावरों में एक पूर्व छात्रा का भाई, उसके साथी रोहित, रवि व 15 अज्ञात लोग शामिल थे। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।