फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 35 मिनट पूर्व आ गई कोलकाता से फ्लाइट

विज्ञापन
Flight from Kolkata, 35 minutes before the first day - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
35 मिनट पहले ही आ गई कोलकाता से फ्लाइट
विज्ञापन

0 रायपुर जाने वाले यात्री बोले अब नहीं लगेंगे 17 घंटे
0 प्रीतिश साहू को मिला रायपुर जाने के लिए पहला बोर्डिंग पास
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कोलकाता से प्रयागराज के लिए शुरू हुई फ्लाइट अपने पहले फेरे में 35 मिनट पूर्व ही बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंच गई। इस फ्लाइट का यहां पहुंचने का समय सुबह 9.25 बजे है, लेकिन फ्लाइट यहां 8.50 बजे ही पहुंच गई। समय के पूर्व फ्लाइट के आ जाने की वजह से एयरपोर्ट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आननफानन में संपन्न करवा दिया गया।
प्रयागराज से सुबह रायपुर जाने वाली फ्लाइट का पहला बोर्डिंग पास प्रीतिश साहू को मिला। रायपुर निवासी प्रीतिश अपने पुत्र तुषार साहू का ट्रिपलआईटी प्रयागराज में दाखिला करवाने आए थे। उन्होंने कहा कि रायपुर जाने में ट्रेन से 17 से 18 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन अब फ्लाइट शुरू होने के बाद महज दो घंटे से भी कम समय में वहां पहुंच जाएंगे। उनका पुत्र तुषार भी फ्लाइट शुरू होने से काफी खुश था। कहा कि निश्चित ही अब सफर का समय छोटा हो जाएगा। इसी तरह अलोपीबाग निवासी रविंद्र सिंह ने कहा कि प्रयागराज से हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब समय की काफी बचत होगी। रायपुर जा रही उम्मे हनी नाम की युवती ने कहा कि यहां से कुछ और शहरों के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू होनी चाहिए। इस दौरान बंगाली सोशल कल्चरल एसोसिएशन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। एसोसिएशन के सचिव शंकर चटर्जी के निर्देशन में गायन और नृत्य कलाकारों ने पेश किया। इस दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह, इंसपेक्टर अंबिका कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह, एसआई जाफरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हज यात्रियों के लिए शुरू हो सकती है फ्लाइट
0 उड्डयन मंत्री नंदी ने कहा हज यात्रियों की सीधी फ्लाइट का चल रहा है प्रयास
0 सिविल टर्मिनल बम्हरौली का होगा विस्तार, कई अन्य शहरों के लिए भी चलेगी फ्लाइट
प्रयागराज। आने वाले दिनों में हज पर जाने वाले यात्रियों को प्रयागराज से सीधी फ्लाइट की सुविधा मिल सकती है। अभी हज पर जाने वाले लोगों को वाराणसी या लखनऊ जाकर फ्लाइट पकड़नी होती है। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मानें तो सरकार प्रयास कर रही है कि प्रयागराज से ही हज पर जाने वाले यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय उड़ान मिल जाए। हालांकि, इसके लिए अभी एयरपोर्ट पर काफी कुछ काम भी करना होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल में स्थानीय संवाददाताओं से मुखातिब सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि प्रयागराज एयरपोर्ट से हज पर जाने वाले यात्रियों को सीधी फ्लाइट की सुविधा मिल जाए। जेट एयरवेज कंपनी बंद होने से लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर की सीधी उड़ान बंद होने के बाद अन्य एयर लाइंस द्वारा फ्लाइट शुरू करने के सवाल पर नंदी ने कहा कि तमाम विमानन कंपनियों से इस बारे में बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि बातचीत के सार्थक कदम आएंगे। नंदी ने कहा कि अब एयरपोर्ट से नियमित रूप से छह उड़ान हो गई है। इस वजह से अब सिविल टर्मिनल का विस्तार भी किया जाना है। उन्होंने एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग के लिए कैट वन लाइट बढ़ाने की भी बात कही। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री नंदी ने कोलकाता से आए यात्रियों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें