फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू से संगमनगरी के पॉयलट लेकर आए फ्लाइट

Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
बंगलूरू से प्रयागराज के लिए शुरू हुई विमान सेवा के पहले सफर की कमान संगमनगरी के पॉयलटों के हाथ में ही रही। इंडिगो की एयरबस को प्रयागराज के बैरहना निवासी असीम कुमार मित्रा और उनके सहयोगी पॉयलट कैप्टन रिजवी और कैप्टन रितिका द्विवेदी लेकर आए। खास बात यह रही कि यह तीनों ही प्रयागराज के निवासी है। इंडिगो एयरलाइंस में बतौर सीनियर वाइस प्रेसीडेंट फ्लाइट ऑपरेशन के पद पर तैनात असीम कुमार मित्रा को रिसीव करने के लिए उनके छोटे भाई अनूप कुमार मित्रा भी एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


बंगलूरू से फ्लाइट रवानगी के पूर्व असीम कुमार मित्रा ने वहां यात्रियों का स्वागत करने के साथ ही उन्हें जानकारी दी थी कि प्रयागराज के लिए शुरू हो रहे इस विमान में तैनात तमाम स्टाफ संगम नगरी के ही हैं। उन्होंने बताया कि उनके अलावा दोनों अन्य पॉयलट कैप्टन सैय्यद रिजवी और कैप्टन रितिका द्विवेदी भी प्रयागराज के ही हैं। उधर कैप्टन रितिका के परिजन भी अपनी बेटी को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। चिकित्सक डा.  सुरेश द्विवेदी और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी को गले लगा लिया। इसके बाद असीम मित्रा प्रयागराज ही रुक गए, जबकि कैप्टन रिजवी और कैप्टन रितिका वापस प्लेन को लेकर बंगलूरू चले गए। विमान में तैनात केबिन क्रू विजय और शिल्पा भी प्रयागराज के ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें