फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हार्डवेयर की दुकान से पांच टन सरिया चोरी, कबाड़ी की दुकान से ढाई टन बरामद

Mon, 02 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन मार्ग पर स्थित एक व्यवसायी की दुकान से चोरों ने करीब पांच टन सरिया पार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी की गई सरिया में करीब ढाई टन माल एक कबाड़ी की दुकान से बरामद किया। पुलिस ने कबाड़ी व उसके मजदूर को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लालगोपालगंज स्थित स्टेशन रोड पर रसूलपुर निन्दूरा (बड़ूपुर) निवासी फैजान फारूकी की हार्डवेयर की दुकान है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार व्यापारी फैजान बीते 29 जनवरी की रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
दुकान के बाहर सरिया के कटे हुए बंडल रखे थे, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की जंजीर से बांधा गया था। 30 जनवरी की सुबह जब फैजान दुकान पहुंचे तो बाहर रखा सरिया गायब थी। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए माल का वजन करीब पांच टन था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुराग मिलने पर पुलिस ने कस्बा स्थित जेठवारा मार्ग पर एक कबाड़ी की दुकान पर छापामारा। वहां से चोरी की गई सरिया में से करीब ढाई टन माल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी कबाड़ी और मजदूर को हिरासत में ले लिया। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि उनकी दुकान में पूर्व में भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि माल बरामदगी के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें