फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOB : एडीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर 132 पदों के लिए आए पांच हजार आवेदन, 10 जनवरी है अंतिम तिथि

Fri, 06 Jan 2023 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 24 विषयों में 132 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होनी है। इसके लिए नवंबर 2022 से दो जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 132 पदों के लिए लगभग 8000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इनमें से 5000 हजार अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर अंतिम रूप से आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
Job Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में लंबे समय बाद शिक्षक भर्ती हो रही है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों के लिए दो जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। इसमें अंतिम रूप से लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक पद के लिए लगभग 38 दावेदार हैं। 

विज्ञापन

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 24 विषयों में 132 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होनी है। इसके लिए नवंबर 2022 से दो जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 132 पदों के लिए लगभग 8000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इनमें से 5000 हजार अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर अंतिम रूप से आवेदन किए हैं।

आवेदन की हार्डकॉपी अभ्यर्थियों को 10 जनवरी तक जमा करनी है। अब तीन हजार आवेदन पत्रों की हार्डकॉपी जमा हो चुकी है। हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि बीतने के बाद आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया होगी। इसके बाद विषयवार साक्षात्कार शुरू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस विषय में कितने पद 
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें सबसे अधिक 21 पद विधि संकाय में हैं। प्राचीन इतिहास में 09, वाणिज्य में 16, कंप्यूटर साइंस में 7, रक्षा अध्ययन में 4, अर्थशास्त्र में 6, शिक्षाशास्त्र में 5, अंग्रेजी में 7, भूगोल में 06, हिंदी में 7, गणित में 4, मध्यकालीन इतिहास में 4, भौतिक विज्ञान में 7, राजनीति विज्ञान 5, मनोविज्ञान में 5, संस्कृत में 3, सांख्यिकी में 3 तीन पद हैं। संगीत तबला और वोकल, पेंटिंग, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, उर्दू में दो-दो पद हैं। संगीत सितार में 1 पद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें