फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला में पांच पांटून पुल बनना तय, आज खोला जाएगा टेंडर

Sat, 28 Nov 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
संगम तट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माघ मेले में पिछले बार की तरह इस बार भी पांच पांटून पुल बनाए जाएंगे और 72 किलोमीटर तक चकर्ड प्लेट की सड़कें बनेंगी। मेला प्रशासन की ओर से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को पांटून पुल बनाए जाने के लिए टेंडर खोला जाएगा। 
विज्ञापन


अभी तक मेला प्रशासन की ओर से पांटून पुल बनाए जाने को लेकर निर्देश जारी नहीं किए गए थे। हालांकि, पीडब्ल्यूडी की ओर से पिछले साल की तरह ही पांच पुलों के निर्माण की तैयारी की गई थी। इनकी चौड़ाई भी पिछले बार जैसी रखी जाएगी। जिससे कि कोविड-19 के संक्रमण की संभावना न के बराबर रहे। पीडब्ल्यूडी खंड चार के अधिकारियों के मुताबिक मेला प्रशासन की ओर से 27 नवंबर को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया गया है।

कुल पांच पुल बनने हैं। इसलिए अब तैयारी तेजी से काम किया जाएगा। क्योंकि, मेला शुरू होने में कम समय रह गया है। हालांकि, अभी मेला प्रशासन की ओर से मेले का लेआउट फाइनल नहीं किया गया है। इसलिए चकर्ड प्लेटों के मार्गों का निर्माण किस तरह से होगा उसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन संभावना है कि पिछले साल की तरह इस साल भी 72 किलोमीटर चकर्ड प्लेट की सड़क बनाई जाएगी। सड़क के लिए शनिवार को टेंडर नहीं जारी किया जाएगा। शनिवार को केवल पांच पांटून पुल के लिए टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें