फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रूट पर बढ़ी भीड़, चलानी पड़ी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर रूट पर शनिवार की दोपहर एकाएक यात्रियों की भीड़ गई। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की वजह से यहां गोरखपुर की बसें कम पड़ गईं। पर्याप्त बसें न होने की वजह से दोपहर को यात्री भी खासे नाराज हुए। इस दौरान यात्रियों की पूछताछ काउंटर पर बैठे कर्मचारी से बहस भी हुई। मामला बढ़ता इससे पहले वर्कशॉप में खड़ी बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन भेजी गई। इस दौरान दस से ज्यादा अतिरिक्त बसों का संचालन गोरखपुर रूट पर हुआ।
विज्ञापन

उधर बस स्टेशन पर भीड़ की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन भी पहुंच गए। देर शाम तक क्षेत्रीय प्रबंधक अन्य रोडवेज अफसरों के साथ बस स्टेशन पर ही मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने तमाम ड्राइवरों का खुद ही ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट लिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि एनालाइजर टेस्ट जरूरी है। ऐसा इसलिए ताकि होली के दौरान कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें