फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
। कैंट के अशोक नगर में रहने वाली महिला प्रधान से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पति व भाई की हत्या में गवाह महिला प्रधान का आरोप है कि रुपये न देने पर बेटे की भी हत्या को धमकाया गया है। शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी महिला प्रतापगढ़ जिले के एक गांव की प्रधान हैं। उनके पति की 2016 में प्रतापगढ़ जबकि भाई की 2013 में होलागढ़ में हत्या कर दी गई थी। दोनों ही मुकदमों में वह चश्मदीद गवाह हैं। इसलिए उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। आरोप है कि इसमें प्रतापगढ़ के धीरज सिंह उर्फ बबुआ, हरिओम पांडेय व सुशील सिंह शामिल हैं। जो उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यही नहीं फोन कर उनसे पांच लाख रंगदारी भी मांगी है। साथ ही मुकदमे वापस न लेने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। प्रधान की बेटी ने मामले की शिकायत आईजी केपी सिंह से की। उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी मां के बारे में सोशल मीडिया पर अनापशनाप बातें भी लिख रहे हैं। आईजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें