हाईकोर्ट ने दो अपर जिला जजों को जिला जज पद पर प्रोन्नति देते हुए पांच जिला जजों का तबादला किया है। इसके तहत सुरेंद्र प्रसाद मिश्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एटा को जिला जज सोनभद्र बनाया। जबकि जिला जज एटा तनवीर अहमद को सुल्तानपुर का जिला जज बनाया गया है।