फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आई बोलेरो, एक ही परिवार के पांच की मौत

Wed, 13 Feb 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर मऊआइमा थाना क्षेत्र के रामफल इनारी पुलिस चौकी के पास सोमवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। हादसे में आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग सुल्तानपुर से प्रीतिभोज में शामिल होने सोरांव आए थे। लौटते समय हादसा हो गया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

सुलतानपुरल के सदर कोतवाली के ओमनगर निवासी विनोद कुमार वैश्य अपने परिवार के साथ सोमवार को प्रीतिभोज में शामिल होने सोरांव के अकारीपुर गांव आए थे।

यहां दीप चंद्र वैश्य पुत्र बद्री प्रसाद के घर आए थे। दो दिन पहले शादी के बाद सोमवार को प्रीतिभोज था। यहां पर भोजन के बाद मनोज कुमार वैश्य परिवार के साथ सुल्तानपुर की ओर लौटने लगे। बोलेरो  जैसे ही मऊआइमा के रामफल इनारी पुलिस चौकी के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। विनोद वैश्य (40) पुत्र स्व0 राम चंद्र, शालिनी देवी (38) पत्नी विनोद वैश्य, तथा छह माह का पुत्र राज, भाई प्रदीप कुमार वैश्य (45) पुत्र स्व. राम चंद्र तथा उसकी भांजी वैशाली (18) पुत्री शंकर लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि बोलेरो में सवार मनोज वैश्य, पंकज वैश्य पुत्र शंकर लाल, शीला देवी, शगुन देवी, काजोल घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी मऊआइमा के लिए ले गई। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जैसे ही सोरांव में दीप चंद्र के परिवार को इस बात की जानकारी हुई, वहां खुशियां मातम में बदल गई। सभी लोग अस्पताल भागे। सुल्तानपुर से भी तमाम लोग रात में ही पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें