फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बीते, शूटरों का नहीं मिला सुराग

Tue, 23 Apr 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

झूंसी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर बल्लू तिवारी की हत्या करने वाले शूटरों का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ढीली पड़ गई और यही वजह है कि अब तक घटना में प्रयुक्त बाइक का भी पता नहीं लगाया जा सका है। हालांकि पुलिस अफसर पूछने पर यही कहते रहे कि तलाश जारी है। 

विज्ञापन


18 अप्रैल को झूंसी के गणेश नगर मार्केट में इस वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी थी। बाइकसवार तीन बदमाशों ने चक महीन निवासी प्रॉपर्टी डीलर बल्लू तिवाीर को उस वक्त गोलियों से भून दिया था जब वह बेटे प्रिंस को कंप्यूटर सेंटर में छोड़कर करीब ही स्थित नाई की दुकान में बैठा था। मामले में शेरडही निवासी संतोष यादव व उसके भाई राजकुमार यादव पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

बता दें कि दोनों नामजद आरोपी प्रधान सरस्वती देवी के बेटे हैं और इन दिनों जेल में बंद हैं। परिजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद में ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सूत्रोें का कहना है कि फिलहाल नामजदगी के आधार पर ही जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि घटना की असली वजह का पता तब ही चल सकेगा जब वारदात को अंजाम देने वाले शूटर पकड़े जाएं। शूटर ही बताएंगे कि उन्हेें हत्या की सुपारी किसने और क्यों दी। पुलिस अब तक बदमाशों की बाइक का भी पता नहीं लगा सकी है। फिलहाल सूत्रों की मानें तो हत्या में बदमाशों ने पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया। एसपी गंगापार नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। शूटरों के पकड़े जाने के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें