आईएएस अफसर मनु श्रीवास्तव की ओर से घर को हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के बाद जार्जटाउन निवासी अशोक कुमार पांडेय ने आईएएस अफसर पर पलटवार करते हुए उन पर धमकाने का आरोप लगाया है। सोमवार को उन्होंने आईजी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करते हुए बताया कि उनको यह मकान 1994-95 में रेंट कंट्रोल एक्ट के तहत सारी विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एलॉट किया गया था।