फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, कई घटनाओं का हुआ खुलासा

Thu, 08 Oct 2020 01:44 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की रात पांच शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार करते हुए शहर में हुई कई बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है। शातिर अपराधियों ने टप्पेबाजी के साथ चेन छिनैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। उनके पास से 81 हजार रुपये, दो बाइक और एक स्कूटी समेत तमाम फर्जी कागजात बरामद हुए हैं। सभी बाहर के हैं और यहां किराये पर रहकर घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके गिरोह में कुछ और लोग भी हैं। उन्हें पकड़ने के लिए लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला था कि बदमाशों का गिरोह चंद्रलोक सिनेमा के पीछे गली में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुआ है। क्राइम ब्रांच के साथ दबिश देकर कानपुर के बिठूर के अर्पित उर्फ कछुआ, कल्यानपुर के अभिषेक सिंह, कासगंज के गौरव सिंह परमार, एटा के राजू और उन्नाव के अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो बाइक, एक स्कूटी, दो सोने की चेन, एक मास्टर की, चार फर्जी आधार कार्ड समेत कई फर्जी कागजात बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक पांचों शातिर अपराधी हैं।

उनके खिलाफ प्रयागराज, एटा और कासगंज में टप्पेबाजी, छिनैती और चोरी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि वे यहां काफी समय से किराये पर रहकर लूट, चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कर्नलगंज में कंपनीबाग के पास, सिविल लाइंस में साईं मंदिर के पास हुई चेन छिनैती की घटनाओं के साथ ही टप्पेबाजी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बेचे गए गहनों के रुपये बरामद कर लिए हैं। दो चेन उनके पास से मिली है।
विज्ञापन


कानपुर, एटा और कासगंज के रहने वाले शातिरों ने काफी समय से शहर में आतंक मचा रखा था। कई बड़ी घटनाओं का खुलासा किया गया है। उनके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। -सत्येंद्र तिवारी, सीओ प्रथम
विज्ञापन


इन घटनाओं का हुआ खुलासा
  • 23 सितंबर : एक्सिस बैंक कोतवाली 65 हजार रुपये की टप्पेबाजी।
  • 19 अगस्त : फाफामऊ पुल पर डेढ़ लाख की टप्पेबाजी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें