फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ में फिट इंडिया का संदेश, गाजियाबाद से प्रयागराज तक की 600 किमी की साइकिल यात्रा

Wed, 26 Feb 2025 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

गाजियाबाद के रहने वाले धनंजय ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने गाजियाबाद से प्रयागराज तक 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी साइकिल से तय की, ताकि वे महाकुंभ मेले में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के रहने वाले धनंजय ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने गाजियाबाद से प्रयागराज तक 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी साइकिल से तय की, ताकि वे महाकुंभ मेले में शामिल हो सकें। धनंजय ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा रविवार सुबह तीन बजे शुरू की और लगातार साइकिल चलाते हुए प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे ब्रेक लिए, लेकिन उनका हौसला कभी कम नहीं हुआ।

विज्ञापन


फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा

धनंजय का मकसद सिर्फ महाकुंभ में शामिल होना ही नहीं था, बल्कि वे एक खास संदेश भी लेकर आए हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। धनंजय का कहना है कि आजकल लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या और स्क्रीन टाइम में इतने उलझ गए हैं कि वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते। वे चाहते हैं कि लोग अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर व्यायाम करें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।

सक्रिय जीवनशैली मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी 

महाकुंभ में पहुंचकर धनंजय ने न सिर्फ अपनी फिटनेस का सबूत दिया, बल्कि दूसरों के लिए भी एक मिसाल कायम की। उनका यह प्रयास लोगों को प्रेरित करने वाला है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। धनंजय का मानना है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सक्रिय जीवनशैली बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें