फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर पहले शिक्षिका, फिर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म 

Sun, 18 Jul 2021 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एबीएसए कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है आरोपी, तलाश शुरू
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली में शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिक्षिका का आरोप है कि बेटी का मोबाइल चेक करने पर इस  बात की जानकारी हुई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली निवासी शिक्षिका अतरसुइया स्थित स्कूल में तैनात है। चार साल पहले उसका अपने पति से अलगाव हो गया। जिसके बाद वह बेटी को साथ लेकर पति से अलग रहने लगी। इसी दौरान शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जोगेंद्र से उसकी मुलाकात हुई। जिसने अपनी बातों में फंसाकर उससे करीबी गांठ ली।

फिर घर पर भी आने लगा और शारीरिक संबंध भी बनाए। शिक्षिका का आरोप है कि एक दिन उसने अपनी बेटी का मोबाइल चेक किया तो कुछ अश्लील तस्वीरें व चैटिंग मिली। पूछने पर बेटी ने बताया कि जोगेंद्र ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें