इंडोनेशिया से वापस लौटे एक हाईकोर्ट कर्मचारी को तेज बुखार से पीड़ित पाए जाने पर उनको घर भेज दिया गया। हाईकोर्ट के एक सेक्शन में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी इंडोनेशिया गए थे।
वह छुट्टी के बाद बुधवार को ही हाईकोर्ट आए थे। उन्हें तेज बुखार था। अनुभाग में उन्होंने इसकी जानकारी दी तो उन्हें रजिस्ट्रार के समक्ष ले जाया गया, जहां से उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि उन्हें सिर्फ बुखार ही था।
इंडोनेशिया से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी चिकित्सा जांच हुई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी व उनके परिवारीजनों को एहतियातन मेडिकल परीक्षण कराने की सलाह भी दी गई है। साथ ही उनके अनुभाग व जहां वह गए थे ऐहतियातन पूरी तरह सेनेटाइज कराया गया।