डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि पहले राजकीय या एडेड स्कूल को सैनिक स्कूल के रूप संचालित करने की योजना थी लेकिन मानक पूरे नहीं हो पा रहे थे। कई प्रयासों के बाद सफलता मिली है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थियाें को यहां सेना जैसा माहौल मिलेगा और उनके लिए सेना में चयन के अवसर बढ़ेंगे। प्रधानाचार्य अंजनी कुमार मिश्र ने सैनिक स्कूल के बुनियादी ढांचे की जानकारी दी। वहीं, स्कूल की अध्यक्ष नूपुर गुप्ता ने बताया कि न्यू सैनिक स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम और डाइनिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
स्कूल में घुड़सवारी क्लब और फायरिंग रेंज भी
सैनिक स्कूल में शारीरिक विकास के लिए में रनिंग ट्रैक, क्रॉस कंट्री ट्रैक, इंडोर गेम्स, परेड, ग्राउंड बॉक्सिंग रिंग, फायरिंग रेंज, घुड़सवारी क्लब, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबाॅल, बास्केटबाॅल, स्विमिंग पूल आदि गेम शामिल होंगे। स्कूल में शारीरिक फिटनेस को ज्यादा महत्व दिया जाएगा। विद्यार्थियों को अलग-अलग खेलों और व्यायाम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उन्हें पढ़ाई के अलावा शिल्प, संगीत, ध्यान और योग जैसी गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।