फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पहले पीटा, बाइक से भागने पर छात्र को कार से मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
नैनी। मृतक छात्र की फाइल फोटो
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास चाय की दुकान पर किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। बाइक से शहर की ओर लौट रहे दो छात्रों को एडीए मोड पर कार सवार छात्रों ने बाइक से उतारकर पीटा। दो छात्र जब बाइक से भागने लगे तो कार से टक्कर मार दी गई। इसमें एक की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, बारा थाना क्षेत्र के परसरा गांव निवासी संजय द्विवेदी के दो बेटों में सबसे बड़ा 21 वर्षीय प्रियंकर उर्फ सुमुख सीएमपी डिग्री काॅलेज में एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह अल्लापुर में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार रात को वह दोस्त आदित्य यादव, प्रशांत मिश्रा व राज के साथ दो बाइक से औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत यूनाइटेड कॉलेज के पास चाय पीने के लिए गया था।
यहां पर प्रशांत के दो दोस्त नव्यांश पांडेय व प्रतीक पांडेय से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रियंकर व आदित्य रात लगभग 2:30 बजे वहां से शहर के लिए चल दिए। इस दौरान नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एडीए मोड़ के पास कार सवार नव्यांश, प्रतीक व उसके दो अज्ञात दोस्तों ने उनकी बाइक रोककर उन्हें पीटा। इसके बाद आदित्य और प्रियंकर मेवा लाल बगिया से लेप्रोसी मिशन होते हुए शहर की ओर जा रहे थे। लेप्रोसी अस्पताल के पास कार सवार उक्त युवकों ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रियंकर और आदित्य दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, पीछे से आ रहे प्रियंकर के साथियों ने इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। दोनों को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने प्रियंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आदित्य को उसके साथी इलाज के लिए बनारस के बीएचयू ले गए। मामले में प्रियंकर के पिता संजय द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने नव्यांश व प्रतीक समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें