आठ धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के फर्जीवाड़े में कुल आठ धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीएनएस के तहत छह और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की दो धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 के तहत धारा 66 सी, 66 डी, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318 (4), धारा 319 (2), धारा 336 (3), धारा 338, धारा 340 (2) और 61 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कुंडा तहसील के सबसे ज्यादा आरोपी
पीएम किसान सम्मान निधि के फर्जीवाड़े में सबसे अधिक प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील के लोग शामिल हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिंडिकेट से जुड़े लोगों की नींद उड़ गई है। आरोपी बचाव का तरीका खोज रहे हैं।
घटनाक्रम
-23 जुलाई 2025 को पहली बार अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की।
-23 अगस्त 2026 को जांच के बाद घपला सामने आने पर की खबर प्रकाशित की गई।
-26 अगस्त 2026 को उप कृषि निदेशक की तहरीर पर साइबर थाने में पहली प्राथमिकी दर्ज हुई।
उप कृषि निदेशक की तहरीर पर 17 सौ आईपी एड्रेस और फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - दीपक भूकर, एसपी