फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भूमि विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, एक घायल, घटना से इलाके में मचा हड़कंप

Wed, 23 Nov 2022 09:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बबुरा गांव में रंगनाथ यादव और श्याम नारायण यादव दोनो एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते एक तरफ से फायरिंग होने लगी। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फायरिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक तरफ से फायरिंग कर दी गई। घटना में एक राहगीर को गोली लग गई। आननफानन उसे अस्पताल में भेजा गया है। सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। आरोपी अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ किसी के घर में जाकर छिप गया है। पुलिस उसे खोज रही है।

विज्ञापन



बबुरा गांव में रंगनाथ यादव और श्याम नारायण यादव दोनों एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते एक तरफ से फायरिंग होने लगी। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक राहगीर को गोली लग गई। वह भी इसी गांव का बताया जा रहा है। गोली उसके हाथ में लगी है। उसे अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना के चलते गांव में पुलिस पहंच गई। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। पुलिस के पहुंचने के बाद वह बंदूक के साथ किसी के घर में छिप गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में घरों की तलाशी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें