फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर में सरेआम दो युवकों पर तड़तड़ाईं गोलियां, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Mon, 15 Feb 2021 02:35 PM IST
विनोद सिंह प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : अल्लापुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्लापुर निवासी शोभित केशरवानी (27) पुत्र सतीश केशरवानी अल्लापुर में ही पान की दुकान चलाता है। इसके पिताजी की भी पान की दुकान है। सोमवार को दोपहर वह अपने मित्र सत्यम (25) के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने से शोभित केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

prayagraj news : अल्लापुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : prayagraj
उसे आनन फानन में एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सत्यम मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 
 
घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस की माने तो इन दोनों का कुछ लोगों से कई दिन पहले जुआ खेलने को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस रुपये के लेन देन को लेकर घटना होने से भी इनकार नहीं कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल बाइक सवार हमलावरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें