फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर दिनदहाड़े झोंका फायर, जख्मी

विज्ञापन
Fire in broad daylight on youth in anger, injured - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
रंजिश में युवक पर दिनदहाड़े झोंका फायर, जख्मी
विज्ञापन

मुट्ठीगंज में सत्तीचौरा चौराहे के पास वारदात, घर से बुलाकर दो बदमाशों ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मुट्ठीगंज के सत्तीचौरा चौराहे के पास रहने वाले किशन शर्मा (28) पर घर से बुलाकर फायरिंग की गई। एक दिन पहले घर के सामने शराब पीने से मना करने पर हुए झगड़े को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। नामजद मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मालवीय नगर निवासी किशन पुत्र लालसाहब पुरोहिताई करता है। एक दिन पहले उसका विवाद पुरोहिताई करने वाले मोहल्ले के ही रॉबिन पांडेय व विमल शर्मा से हुआ था। पिता का आरोप है कि आरोप है कि दोनोें को अपने घर के सामने शराब पीता देख किशन ने मना किया था। इसी बात को लेकर वह झगड़ने लगे थे। उस वक्त मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब दोनों घर के बाहर पहुंचे और विमल को बाहर बुलाया। इसके बाद एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर उससे उलझ गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर असलहा निकाल लिया और फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रे लगने से वह घायल हो गया। छर्रे उसके हाथ व पेट में लगे। उसके चीखने पर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। उधर शोर सुनकर बाहर आए परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेजा गया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें