Prayagraj News : महाधिवक्ता कार्यालय में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
महाधिवक्ता कार्यालय में छठे फ्लोर से लेकर नवे नौंवें फ्लोर तक लगी आग की वजह से एक लाख से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। इन फाइलों के जलने से सरकारी अधिवक्ताओं को अब मुकदमों की पैरवी करने में दिक्कतें होगी। छठे से नौवें फ्लोर तक क्रिमिनल और सिविल दोनों मामलों की फाइलें रखी गईं है। इनमें से बहुत सारी फाइलें ऐसी थी जो जिनकी सुनवाई अब समाप्त हो चुकी हैं और उन्हें डिस्पोज आफ कर दिया गया है। ऐसी फाइलों को ज्यादातर सीढ़ियों के पास, गलियारों और बरामदे में रखा गया था। आग लगने के बाद यह फाइलें पहले जली है।
महाधिवक्ता कार्यालय में छठे फ्लोर से लेकर नौवें फ्लोर तक क्रिमिनल मामलों में अपीलें, जमानत वाली फाइलें, मुकदमों को रद्द कराने वाली फाइलें ज्यादा थीं। इसके अलावा सिविल वाद से जुड़ी भी फाइलें वहां रखी गई हैं। आग लगने की वजह से बरामदे और सीढ़ियों पर रखीं गई फाइलें जल गई है। हालांकि, स्टोर रूम में रखी फाइलों को कुछ हद तक बचा लिया है। आग का निशाना ज्यादातर हाल और सीढ़ियों के पास रखी फाइलें ही बनी हैं।