फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाईकोर्ट गेट नंबर तीन के पास लगी आग, फौरन पहुंची फायरब्रिगेड की टीम, गाड़ी जाम में फंसी

Tue, 07 Jan 2025 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Mock Drill : हाईकोर्ट गेट नंबर तीन के पास आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंच गई। यहां आने पर पता चला कि यह पूर्वाभ्यास किया गया था। यहां से लौटते समय गाड़ी जाम में फंस गई। इससे काफी देर तक लोग परेशान हुए। 
विज्ञापन
हाईकोर्ट के पास जाम में फंसी दमकल की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पहुंचने पर पता चला कि यह मॉक ड्रिल का हिस्सा था। मंगलवार को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली की हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन के पास आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंच गई। हालांकि लौटते समय गाड़ी जाम में फंस गई।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के जवानों ने सड़क बेतरतीब तरीके से खड़ी कार को उठाकर एक किनारे किया। इसके बाद दमकल की गाड़ी बाहर निकल सकी। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जाम की समस्या का निदान नहीं निकल पा रहा है। अगर कभी कोई इमरजेंसी हो गई तो इस जाम की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें