फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शार्ट सर्किट से डिस्पोजल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला, सदमे में कारोबारी की मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के चलते आसपास के दुकानदार भी सहमे रहे। हवा चलने के चलते आग के आसपास की दुकानों को भी चपेट में लेने का खतरा था। आग में फंसे कारोबारी को किसी तरह बाहर निकाला गया। सदमे के चलते वह अचेत हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 6
चौक इलाके में डिस्पोजल की दुकान में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज पुलिस चौकी के पास शनिवार को डिस्पोजल की दुकान में आग लग गई। अत्यधिक भीड़ वाले इलाके में आग लगने से अफरातफरी मची रही। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुटे रहे। सूचना पाकर दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं।














दोपहर 11.30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर हैं। दो का पानी खत्म हो गया है। तीसरी आग बुझाने में जुटी है। सदमे से दुकान के स्वामी विनोद केसरवानी की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
चौक इलाके में शार्ट सर्किट से लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
कोतवाली इलाके के बहादुरगंज पुलिस चौकी के पास विनोद केसरवानी की अजय ट्रेडर्स के नाम से डिस्पोजल की बड़ी दुकान है। यह दुकान काफी पुरानी है और सड़क से करीब 85 फीट अंदर तक गोदाम बनाया गया है। दुकान पर विनोद के दो बेटे राजू और अनूप केसरी हैं। अनूप इसी दुकान में माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।















पत्नी और बच्चे कल ही रात में शहर के कटरा स्थित मायके चले गए थे। अनूप अपने माता-पिता के साथ दुकान में थे कि सुबह दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
चौक इलाके में डिस्पोजल की दुकान में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला।
आसपास के लोगों को भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जाना लगा, लेकिन विनोद केसरवानी घर से बाहर आने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि उन्होंने खून पसीने से दुकान को खड़ा किया है वह इसी में जलकर मर जाएंगे, लेकिन बाहर नहीं निकलेंगे। किसी तरह उनको बाहर निकाला गया। सदमे के चलते अर्धअचेतावस्था में उन्हें और उनकी पत्नी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद विनोद केसरवानी की मौत हो गई। उनका बड़ा लड़का शहर के ही बलुआ घाट पर परिवार के साथ रहता है। 

4 of 6
आग लगने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
आग लगने से लाखों रुपये के डिस्पोजल क्वालिटी के दोना, पत्तल, गिलास, चम्मच, कटोरी समेत आदि सामान नष्ट हो गए। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुचीं हैं। दो का पानी खत्म हो गया और तीसरी से आग बुझाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
शार्ट सर्किट से डिस्पोजल की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
तीन मंजिले मकान में आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी। बताशा मंडी में घनी आबादी के बीच यह मकान है, जिसमें ऊपर दूसरे तल पर परिवार रहता था, जबकि नीचे के तल पर और तीसरे तल पर दोना पत्तल का गोदाम बनाया गया था। आग तेजी से फैलने का यही कारण भी माना जा रहा है क्योंकि भारी मात्रा में दोना पत्तल स्टोर करके रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी विनोद केसरवानी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मेयर


बहादुरगंज दोना-पत्तल, डिस्पोजल व्यवसायी विनोद केसरवानी निवासी की दुकान एवं घर में आग लगने की घटना की खबर सुनते ही शहर के तमाम कारोबारी एवं अन्य संगठन से जुड़े लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इस हादसे में व्यापारी विनोद केसरवानी की मौत का समाचार सुनने के बाद मेयर गणेश केसरवानी अपने कार्यक्रम निरस्त कर दोपहर में दारागंज पहुंच गए। वहां व्यापारी विनोद केसरवानी की अंतिम यात्रा में वह शामिल हुए। मेयर ने मृतक व्यापारी के परिजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह व्यापारी के परिजनों के साथ हैं। उधर व्यापारी को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम नेता एवं पदाधिकारी और व्यापारी आदि दारागंज घाट पहुंचे। संवेदना व्यक्त करने वालों में उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज केसरवानी ,महामंत्री नेता प्रमिल केसरवानी, सतीश चंद्र केसरवानी, अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के संरक्षक शिवकुमार वैश्य, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, भाजपा चौक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, राजन शुक्ला, पार्षद नीरज गुप्ता, व्यापारी नेता संतोष अग्रहरि, समाजसेवी अभिलाष केसरवानी, सुमित केसरवानी, सचिन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें