फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वेल्डिंग की चिंगारी से कोल्ड स्टोरेज में भड़की आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने बुझाई आग

Sun, 29 Jan 2023 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार की दोपहर सुल्तानपुर खास में सागर कोल्ड स्टोरेज वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से आग लग गई। सिलिंडर की पाइप में गैस रिसाव से आग धीरे धीरे पूरे स्टोर में फैल गई। इसके बाद मजदूर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
मऊआइमा में कोल्ड स्टोरेज में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की दोपहर सुल्तानपुर खास में सागर कोल्ड स्टोरेज वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से आग लग गई। सिलिंडर की पाइप में गैस रिसाव से आग धीरे धीरे पूरे स्टोर में फैल गई। इसके बाद मजदूर भाग खड़े हुए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पांच घंटे में आग पर काबू पाया। धुआं और आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक देखी गईं।

विज्ञापन


मऊआइमा कस्बा के कजियाना कलां निवासी मोहम्मद आलम भाजपा के नेता हैं। थाना पड़ाव ग्राम सुल्तानपुर खास फोरलेन पर उनका सागर कोल्ड स्टोर है। कोल्ड स्टोर खाली होने के कारण इन दिनों स्टोर में मरम्मत का काम चल रहा था। दोपहर में स्टोर में वेल्डिंग मशीन से कुछ जोड़ने का काम चल रहा था। गैस पाइप में लीकेज होने के कारण आग लग गई। इसके बाद धीर-धीरे आग फैलने लगी तो मजदूर भाग खड़े हुए। थोड़ी देर में धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

आग की सूचना पर इंस्पेक्टर मऊआइमा सुरेश सिंह ने इसकी जानकारी एफएसओ प्रभारी नागेंद्र प्रताप द्विवेदी, एसीपी चिराग जैन को दी। एक घंटे के बाद सोरांव, फूलपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज सिविल लाइंस की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया। मऊआइमा नगर पंचायत के टैंकरों से निरंतर पानी पहुंचाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थर्माकोल के धुएं से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल
स्टोर में थर्माकोल जलने के कारण धुएं से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया। कर्मचारियों ने मास्क लगाकर आग बुझाई।

तेज धमाके से सहमे लोग
तेज धमाका सुनकर लोग सहम गए। आग लगने के बाद यहां वेल्डिंग के लिए रखा गया सिलिंडर फट गया। इसके बाद लोगों ने अमोनिया गैस पाइप लाइन को बंद कर दिया।

एमएलसी भी मौके पर पहुंचीं
सागर कोल्ड स्टोरेज में लगी आग की खबर पाकर एमएलसी निर्मला पासवान मौके पर पहुंचीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता मोहम्मद आलम को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें