फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मच्छर भगाने वाली अगरबस्ती से लगी आग, झुलसकर मां-बेटे की मौत

Wed, 01 Feb 2023 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतरसुइया के दरियाबाद कटहरा इलाके में सोमवार देर रात आग से झुलसने वाली बुजुर्ग चांदकली ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। इसी घटना में बेटे विनोद की मंगलवार को मौत हो गई थी। मां बेटे एक ही कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : आग लगने से मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरसुइया के दरियाबाद कटहरा इलाके में सोमवार देर रात आग से झुलसने वाली बुजुर्ग चांदकली ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। इसी घटना में बेटे विनोद की मंगलवार को मौत हो गई थी। मां बेटे एक ही कमरे में सो रहे थे। मच्छर मारने वाली अगरबत्ती से बिस्तर में आग लगने से यह हादसा हुआ था।दरियाबाद कटहरा इलाके का रहने वाला विनोद निषाद (32) ई रिक्शा चलाता था। विनोद की शादी हो चुकी है, लेकिन विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई।

विनोद के दो बड़े भाई नरेश और अशोक घर के ऊपरी हिस्सों में अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात विनोद और उसकी मां चंद्रकली कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक आग लगी तो दोनों चीखने लगे, लेकिन तब तक आग ने भीषण रुख अख्तियार कर लिया था। दरवाजे और खिड़की में आग लगने के कारण दोनों फंस गए। घर वालों और मुहल्ले वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बेटे और फिर मां ने तोड़ा दम

गंभीर रूप से झुलसे विनोद और चंद्रकली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को विनोद और बुधवार को चंद्रकली ने दम तोड़ दिया। अतरसुइया थाना प्रभारी वाईपी सिंह ने बताया कि घरवालों ने लिखकर दिया है कि विनोद अपने बिस्तर के बगल में मच्छर मारने वाली अगरबत्ती जलाकर सोता था। उसी से आग लगी थी। इस मामले में इत्तेफाकिया की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें