फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आरटीओ कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों ने पाया काबू

Thu, 05 Jan 2023 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोपहर जब कर्मचारी लंच पर गए थे तभी पुरानी बिल्डिंग के कमरा नंबर 13 से लोगों ने धुंआ उठते देखा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, वहां से आग लपटें उठने लगीं। जिसके बाद कर्मचारियों व अन्य लोगों ने बिना समय गंवाए पानी और मिट्टी डालकर आग बुझानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Prayagraj News : आरटीओ दफ्तर में आग लगने के बाद पहुंची दमकल की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरटीओ कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग के कमरा नंबर 13 में बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। जिसके बाद कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने समय रहते पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दर्जनों फाइलें आग की चपेट में आ चुकी थीं। कर्मचारियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। 

विज्ञापन


दोपहर जब कर्मचारी लंच पर गए थे तभी पुरानी बिल्डिंग के कमरा नंबर 13 से लोगों ने धुंआ उठते देखा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, वहां से आग लपटें उठने लगीं। जिसके बाद कर्मचारियों व अन्य लोगों ने बिना समय गंवाए पानी और मिट्टी डालकर आग बुझानी शुरू कर दी। करीब 15 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इधर, सूचना पाकर मौके पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि कमरे में जो फाइलें किनारे की तरफ रखीं थीं, वही आग की भेंट चढ़ी हैं। करीब एक दर्जन फाइलें जल गईं हैं। इसकी सूचना पर शाम करीब पांच बजे तक विभागीय अधिकारी लखनऊ से प्रयागराज पहुंच गए।
विज्ञापन







ऑनलाइन अपलोड हैं फाइल
जिन फाइलों में आग लगी, वह दूसरे राज्यों से प्रयागराज परिवहन कार्यालय में दर्ज हुए वाहनों की फाइलें हैं। ये फाइलें ऑनलाइन अपलोड भी की गई हैं। 

दोपहर के वक्त शॉर्ट सर्किट से पुरानी बिल्डिंग के कमरा नंबर 13 में आग लगी थी। इस दौरान कर्मचारी भोजन कर रहे थे और कमरा बंद था। जो फाइलें जमीन पर रखीं थीं, वही जली हैं। बाकी रैक पर रखीं फाइलें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। - राजीव चतुर्वेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें