यूपी टीईटी-2026 के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि आयोग की ओर से 20 मार्च को यूपी टीईटी-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया था।
यूपी टीईटी-2026 के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि आयोग की ओर से 20 मार्च को यूपी टीईटी-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होनी है।
विज्ञापन
इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपी टीईटी-2026 के नाम से एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर दी गई। इस पर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का विकल्प भी दिया जा रहा है। वेबसाइट पर आयोग की अधिकारिक वेबसाइट के समरूप ही उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की फर्जी वेबसाइट संस्था की साख को नुकसान पहुंचा सकती है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।