फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चरवाहे की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई लालजी पाल की तहरीर पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थरवई क्षेत्र का रामगोपाल पाल (55)खेती एवं दूध का कारोबार करते थे। मंगलवार को सुबह उनका बेटा महेंद्र मवेशियों को चराने के लिए कछार की तरफ गया था। दोपहर 12:30 बजे रामगोपाल पाल कछार की ओर चले गए थे। सके बाद वे न तो बेटे के पास पहुंचे और न ही शाम तक घर लौटे। बुधवार को सुबह परिजन फिर उनकी तलाश करने निकले तो घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर जगदीशपुर पूरे चंदा गांव के नाले में उनका शव मिला था। रामगोपाल पाल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में भी चोट की पुष्टि हुई है। परिजनों ने देर रात उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह मृतक के बड़े भाई लाल जी पाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में पुलिस पुराने मामले में दुश्मनी होने के कारण एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पूछताछ करने के बाद उसे बुधवार को ही छोड़ दिया। इस संदर्भ में एसीपी थरवई अरुण पाराशर एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें