फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पल्लेदार की मौत मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना औद्योगिक क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी पल्लेदार मोहित कुमार (19) पुत्र चिरौंजी लाल की मौत मामले में पुलिस ने शनिवार रात चचेरे भाई, भाभी व बहनोई के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहित का शव बीते तीन जनवरी को घर से दो सौ मीटर दूर नाले में मिला था। वह दो जनवरी को घर से काम के लिए निकला था, लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंचा था। वह औद्योगिक इकाइयों में पल्लेदारी का काम किया करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गले की हड्डी टूटना पाया गया था। भाई रमा शंकर की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। मृतक पांच भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
एसओ औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल ने बताया कि भाई रमा शंकर की तहरीर पर चचेरे भाई विजय राज, भाभी सतरूपा और एडीए निवासी बहनोई त्रिभुवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में इनकी संलिप्तता संदिग्ध पाई गई थी। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस दो नामजद आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें