फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधेड़ को लहुलूहान करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसौटा में पिता की मौत से बौखलाए बेटे की ओर से एक अधेड़ के सिर पर राॅड से वार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामबाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। उधर, घायल अधेड़ का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों इंसौटा में बेटे से हुई पड़ोसी युवक की मारपीट के सदमे से वृद्ध सुग्गीलाल की मौत हो गई थी। इससे बौखलाए उसके बेटे रामबाबू ने दूसरे पक्ष के अधेड़ अशोक कुमार को घायल कर दिया था, जिससे अशोक कुमार घायल हो गया था। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेजा पुलिस ने घायल अशोक कुमार के बेटे विमलेश कुमार की तहरीर पर वादी रामबाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें