फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कारोबारी की दुकान का ताला तोड़कर पशु आहार व नकदी गायब

Sat, 28 Mar 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कंजिया गांव स्थित एक कारोबारी की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का पशु आहार उठा ले गए। शिवराम केसरवानी निवासी खास कंजिया थाना नवाबगंज में पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी चुनी, चोकर तथा पशु आहार की दुकान गांव निकट शुक्लान नहर के पास है। 14 मार्च की शाम पांच बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। 15 मार्च की सुबह 11 बजे वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा ताला टूटा हुआ है और चुनी, चोकर, पशु आहार और नकदी गायब है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें