फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में वोट देते समय फोटो वायरल करने पर दो नेताओं पर एफआईआर

Mon, 21 Oct 2019 04:51 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
वोट करते समय फोटो वायरल करना दो नेताओं को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता और समाजवादी पार्टी के नेता राजू यादव के खिलाफ दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि नगर कोतवाली इलाके के चिलबिला के रहने वाले रवि गुप्ता ने वोट देते वक्त सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की थी। वहीं कंधई थाना इलाके के मधुपुर गांव निवासी राजू यादव ने भी वोट लाइव की फोटो पोस्ट की थी। 

प्रतापगढ़ में मतदान का प्रतिशत भी धीमा रहा। सदर विधानसभा उपचुनाव में सायं तीन बजे तक सिर्फ 32.5 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर भी कोई उत्साह नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें