फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी का भुगतान न करने पर सिंचाई विभाग के दो अफसर तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी के सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान नहीं करने पर सिंचाई विभाग आजमगढ़ के दो अधिकारियोें को तलब कर लिया है। कोर्ट ने विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं वित्त नियंत्रक को 16 अप्रैल को उपस्थित होकर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि वे हाजिर नहीं होगे तो उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा। याचिका की सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने सिंचाई विभाग में लिपिक रहे अमरनाथ यादव की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि वह बीमार हो गया। सेवानिवृत्त होने के बाद उसे 10 फीसदी जीवन निर्वाह भत्ता दिया जा रहा है। याचिका में अवकाश में कार्य का वेतन व समस्त सेवाजनित परिलाभों का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था। जवाब में माना गया है कि वित्त नियंत्रक के भुगतान के लिए सरकार को भेजे गए आदेश सही है। फिर भी भुगतान नहीं किया गया तो कोर्ट ने अधिकारियों को तलब किया। सरकारी वकील ने बताया कि आदेश की सूचना दी गई थी किन्तु कोई दिशानिर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें