फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दहेज उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर सिरहिर थाना खीरी की राजकुमारी पति सतीश कुमार ने खीरी थाने में तहरीर दी है कि उसकी शादी 11 अक्तूबर 2024 को हिंदू रीति रिवाज के साथ सतीश कुमार पुत्र हरिकेश निवासी ग्राम मझगवां थाना ड्रमडंगंज जनपद मिर्जापुर में हुई थी। विवाह के कुछ दिन ही बाद आरोपी पति सतीश कुमार, सास लीलावती ,ससुर हरकेश तथा जेठ रविंद्र कुमार एवं देवर पंकज व अजय आदि लोग मिलकर उन्हें दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

जब उन्होंने मना किया तो सभी लोग उनके साथ मारपीट और गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद 2025 से वह अपने मायके में रहने लगीं। दो मार्च को अपने पति के बुलाने पर ससुराल चली गई उसके बाद दहेज के लिए सात मार्च को उपरोक्त सभी लोगों ने मिलकर प्रार्थिनी को मारा पीटा और गाली गलौज किया, जिसकी शिकायत महिला ने खीरी थाने पर सौंपी। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान से बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर खीरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें